गैर-संचारी रोग (NCD) क्या हैं?
गैर-संचारी रोग (NCD) क्या हैं?
- गैर-संचारी रोग (NCDs) ऐसी लंबे समय की , गैर-संक्रामक स्थितियां हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलतीं और आमतौर पर समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लगभग 4 करोड़ 10 लाख मौतें NCDs के कारण होती हैं, जो दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों का 74% है।

- NCDs में हृदय रोग (कार्डियोवैस्कुलर रोग), उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), ब्लड शुगर की समस्याएं (डायबिटीज़), मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, कैंसर, दमा (अस्थमा) सहित लंबे समय श्वसन रोग, और अन्य तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार शामिल हैं।


