स्वस्थ थाली की विधि
स्वस्थ थाली की विधि
1.आधी थाली – सब्जियाँ और फल
- पकी हुई सब्जियाँ, कच्चा सलाद और मौसमी फल,
- इनमें फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर होते हैं।
2.एक चौथाई थाली – साबुत अनाज
- गेहूँ की रोटी, ज्वार, बाजरा आदि
- शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन में मदद करते हैं।
3.एक चौथाई थाली – प्रोटीन
- दाल, राजमा, चना, दही, पनीर, अंडा, मछली
- पौधों से मिलने वाले प्रोटीन और कम वसा वाले पशु स्रोतों को प्राथमिकता दें।
4.दूध एवं दुग्ध उत्पाद
- टोंड दूध, दही, छाछ का रोज़ सेवन करें।
- ये कैल्शियम से भरपूर होते हैं और पाचन के लिए अच्छे हैं।
5.वसा (तेल)
- बहुत कम मात्रा में प्रयोग करें।
- सरसों या मूंगफली का तेल उपयोग करें।
- तली हुई और अधिक मीठी चीज़ों से बचें।
स्रोत: राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN), हैदराबाद, भारत
Source: National Institute of Nutritiion (NIN), Hyderabad, India


