मधुमेह (डायबिटीज)
मधुमेह (डायबिटीज)
- डायबिटीज का मतलब है खून में शुगर (ग्लूकोज़) का स्तर बहुत ज़्यादा होना।
- ग्लूकोज़ नाम की शुगर खून में जाती है, जो शरीर के लिए ऊर्जा (ताकत) का स्रोत होती है।
- पैंक्रियास (अग्न्याशय) नाम का अंग इंसुलिन बनाता है।
- इंसुलिन इस शुगर (ग्लूकोज़) को खून से मांसपेशियों, फैट और शरीर की अन्य कोशिकाओं तक पहुंचाता है, जहां इसे ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है या बाद के लिए जमा कर लिया जाता है।
- जब किसी व्यक्ति का पैंक्रियास पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता (इंसुलिन रेज़िस्टेंस), तो खून में शुगर बढ़ने लगती है। इसी को डायबिटीज कहते हैं।


